बालोद, 17 नवंबर 2026। जनजातीय समाज की समृद्ध संस्कृति, गौरवशाली इतिहास और परंपराओं को सम्मान देने के उद्देश्य से आज बालोद में जनजातीय गौरव दिवस समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम शहर के सरदार वल्लभभाई पटेल मैदान में शाम 4 बजे से शुरू होगा। समारोह में जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और गौरवशाली विरासत की मनमोहक झलक देखने को मिलेगी।
समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांकेर सांसद भोजराज नाग करेंगे।
समारोह में डौंडीलोहारा विधायक अनिला भेड़िया, संजारी बालोद विधायक संगीता सिन्हा, गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर, छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ के उपाध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा, नगर पालिका परिषद बालोद की अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू तथा जनपद पंचायत बालोद की अध्यक्ष सरस्वती टेमरिया विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
जनजातीय संस्कृति और विरासत को मिलेगा सम्मानजनजातीय गौरव दिवस समारोह जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, वीर महापुरुषों के योगदान, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक जीवन मूल्यों को सम्मान देने का अवसर है। समारोह के माध्यम से जनजातीय समाज की कला, संस्कृति, परंपरा और विशिष्ट पहचान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने तथा इनके संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया जाएगा।बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीदसमारोह को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। जिला प्रशासन ने जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत सदस्यों, पार्षदों, जनप्रतिनिधियों, जनजातीय समाज के प्रमुखों सहित आम नागरिक शामिल होंगे।
आज शाम 4 बजे बालोद का सरदार वल्लभभाई पटेल मैदान जनजातीय गौरव, संस्कृति और परंपरा के रंग में रंगा नजर आएगा।
Leave a Reply