बड़ी खबर
नवरात्र विशेष: झलमला की गंगा मइया का धाम, जहां आस्था से जुड़ी है 130 साल पुरानी कथा | EXCLUSIVE: एसिड अटैक के बाद सियासत गरम, विधायक संगीता सिन्हा ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल | दर्द की इंतहा: एक ही घर से उठी दो अर्थियाँ, पिता-पुत्र को एक साथ दी गई अंतिम विदाई; बिलख पड़ा पूरा गाँव | बड़ी खबर CG: ‘जगुआर’ बस नहीं, ये थी ‘गांजा एक्सप्रेस’! ₹1.22 करोड़ की गांजा जप्त मालिक खुद बना ड्राइवर | बड़ी खबर बालोद: कॉलेज की लाइब्रेरी से पढ़ाई कर घर लौट रही पुलिस की बेटी पर तेजाब से हमला, स्थिति गंभीर, तांदुला के जंगलों में आरोपी की तलाश जारी |

ब्रेकिंग: बालोद में बाढ़ का कहर, तापू बना गांव, बालोद

रिपोर्टर

किशोर साहू

बालोद | छत्तीसगढ़ 2Day

बालोद। ग्राम पंचायत सिकोसा का आश्रित ग्राम मनहोरा इस वक्त चारों ओर से पानी से घिरा हुआ है। बाढ़ के पानी के चलते पूरा गांव टापू की तरह नजर आ रहा है। गांव के कई इलाकों में लोगों के घरों तक पानी पहुंचने की जानकारी सामने आई है। ऐसे हालात में कुछ लोग अपने घरों की छतों पर शरण लिए हुए बताए जा रहे हैं।
बाढ़ की स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों को तत्काल राहत और आवश्यक सहायता मिलने की उम्मीद है। पानी लगातार आसपास के क्षेत्रों को प्रभावित कर रहा है, जिससे ग्रामीणों की चिंता बढ़ी हुई है।

वहीं सिकोसा नाला में आई बाढ़ के कारण दुर्ग-दल्ली राजहरा मुख्य मार्ग पर भी आवागमन पूरी तरह प्रभावित हुआ है। सड़क पर पानी भरने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें दिखाई दे रही हैं। मार्ग बंद होने से यात्रियों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बाढ़ से जुड़े कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं। इनमें जलमग्न सड़क, तेज बहाव और पानी से प्रभावित इलाकों की स्थिति दिखाई दे रही है।

वायरल वीडियो के बीच पानी से घिरे बताए जा रहे परिवार के रेस्क्यू को लेकर भी सोशल मीडिया पर सवाल उठाए जा रहे हैं। लोगों की मांग है कि बाढ़ प्रभावित परिवारों की स्थिति का तत्काल जायजा लेकर आवश्यकता होने पर उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जाए।
इधर बाढ़ का नजारा देखने के लिए कुछ लोग पानी के बीच पहुंचकर जोखिम उठाते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में प्रशासन द्वारा लोगों को सुरक्षित रखने और प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था किए जाने की जरूरत है।

✍️ Chhattisgarh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *