किशोर साहू
बालोद। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल के अंतर्गत बालोद जिले के गुंडरदेही–लाटाबोड़के बीच किलोमीटर 904/04-05 पर ट्रैक धंसने एवं भारी जलभराव के कारण 26 सितंबर को रेल परिचालन प्रभावित हुआ है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे द्वारा कुछ ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है।
रेलवे की ओर से जारी जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 78818 अंतागढ़–दुर्ग को 26 सितंबर 2026 को दल्लीराजहरा से शॉर्ट ओरिजिनेट किया गया है। इसके चलते दल्लीराजहरा से दुर्ग के बीच इस ट्रेन का परिचालन रद्द रहेगा।वहीं ट्रेन संख्या 78824 दुर्ग–दल्लीराजहरा को रैक उपलब्ध नहीं होने के कारण दुर्ग से दल्लीराजहरा के बीच रद्द किया गया है।
रेलवे के अनुसार गुंडरदेही–लाटाबोड़ के बीच ट्रैक धंसने और भारी जलभराव की स्थिति को देखते हुए यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है।
प्रभावित ट्रेनों की जानकारी…78818 अंतागढ़–दुर्ग: दल्लीराजहरा से शॉर्ट ओरिजिनेट, दल्लीराजहरा–दुर्ग के बीच रद्द।
78824 दुर्ग–दल्लीराजहरा: रैक उपलब्ध नहीं होने के कारण दुर्ग–दल्लीराजहरा के बीच रद्द।
रेल परिचालन प्रभावित होने के चलते इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
Leave a Reply