बालोद। तहसील साहू सदन गुरुर में शनिवार को तहसील साहू संघ गुरुर की कार्यकारिणी एवं न्याय प्रकोष्ठ की बैठक संपन्न हुई। समाज की कुलदेवी भक्त माता कर्मा, दानवीर भामाशाह राजीव लोचन की पूजा अर्चना के बाद बैठक का शुभारंभ किया गया। बैठक में कुल 7 प्रकरण जिसमे 4 सामाजिक और 3 अंतर्जातीय विवाह संबंधित प्रकरण की सुनवाई की गई।बैठक में तहसील साहू संघ के अध्यक्ष मिथलेश साहू, सचिव खेदूराम साहू ने कहा कि समाज का काम सर्वोपरी है।
क्षेत्र मे बाढ़ की स्थिति और बारिश के बावजूद आज बैठक में बड़ी संख्या में सामाजिक बंधुओं की उपस्थिति हुई है। उन्होंने सामाजिक नियमावली और विभिन्न विषयों पर जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश स्तर से आदेश आया है कि अब ग्रामीण स्तर पर भी आडिट होगा। सामाजिक प्रकरण में ग्रामीण इकाई पर 40 प्रतिशत, परिक्षेत्र स्तर 20 प्रतिशत, तहसील स्तर 15, जिला का 15 प्रतिशत एवं प्रदेश साहू संघ को 10 प्रतिशत अंशदान पर भी विस्तृत जानकारी दी गई।
बैठक में जानकारी दिया गया कि 13 दिसंबर को जिला स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन होना है। साथ ही सामाजिक पत्रिका का विमोचन होगा। इसके लिए परिक्षेत्र और ग्रामीण इकाई के लिए प्रपत्र प्रेषित किया जा चुका है। सह सचिव सूरज गोपाल गंगबेर ने बताया कि 29 नवंबर तक युवक युवती परिचय सम्मेलन में पंजीयन हेतु अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।

बैठक में तहसील साहू संघ गुरुर अध्यक्ष मिथलेश साहू, सचिव खेदूराम साहू, उपाध्यक्ष दुष्यंत साहू, ललिता साहू, संगठन सचिव डामेश्वरी साहू, सह सचिव सूरज गोपाल गंगबेर, न्याय प्रकोष्ठ के संयोजक आरडी साहू, सह संयोजक धनसाय साहू, गुरुर परिक्षेत्र अध्यक्ष योगेश साहू, महिला प्रकोष्ठ से मीरा साहू, अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ से जगत साहू सहित भरदा परिक्षेत्र के अध्यक्ष हेमुराम साहू, पुरूर से नेतराम साहू, सोरर से पीलूराम साहू, मोखा से दुलार साहू, कोलिहामार से दुलार साहू, दियाबाती से एस.राम साहू सहित धनेली, कोसागोंदी, सनौद, कंवर, पलारी से भी परिक्षेत्र स्तर के पदाधिकारी एवं सामाजिक बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
Leave a Reply