बड़ी खबर
नवरात्र विशेष: झलमला की गंगा मइया का धाम, जहां आस्था से जुड़ी है 130 साल पुरानी कथा | EXCLUSIVE: एसिड अटैक के बाद सियासत गरम, विधायक संगीता सिन्हा ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल | दर्द की इंतहा: एक ही घर से उठी दो अर्थियाँ, पिता-पुत्र को एक साथ दी गई अंतिम विदाई; बिलख पड़ा पूरा गाँव | बड़ी खबर CG: ‘जगुआर’ बस नहीं, ये थी ‘गांजा एक्सप्रेस’! ₹1.22 करोड़ की गांजा जप्त मालिक खुद बना ड्राइवर | बड़ी खबर बालोद: कॉलेज की लाइब्रेरी से पढ़ाई कर घर लौट रही पुलिस की बेटी पर तेजाब से हमला, स्थिति गंभीर, तांदुला के जंगलों में आरोपी की तलाश जारी |

सावधान: दल्ली माइंस रोड स्थिति रेल्वे पूल पर मंडरा रहा हादसे का खतरा, प्रशासन अलर्ट

रिपोर्टर

किशोर साहू

बालोद | छत्तीसगढ़ 2Day

दल्ली राजहरा। बालोद जिले के दल्ली राजहरा के पुराना बाजार स्थित दल्ली माइंस रोड पर रावघाट रेलवे लाइन के पुल क्रमांक-02 के पास सड़क धंसने से गंभीर स्थिति बन गई है। सड़क की मौजूदा स्थिति को देखते हुए किसी बड़े हादसे की आशंका से स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभागों ने मौके का निरीक्षण किया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फिलहाल बड़े वाहनों की आवाजाही रोक दिया गया हैं ।

घटनास्थल पर तहसीलदार देवेंद्र नेताम, थाना प्रभारी सुनील तिर्की, रेलवे प्रबंधक राजहरा स्टेशन जीके आर्य, नगर पालिका अध्यक्ष तोरण साहू, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष रवि जायसवाल, पूर्व विधायक जनक लाल ठाकुर सहित बीएसपी प्रबंधन की ओर से रमेश हेड़ऊ, नितेश क्षत्रिय और संतराम साहू मौजूद रहे।

हादसे की आशंका को देखते हुए बैरिकेडिंगधंस रही सड़क पर लगातार वाहनों की आवाजाही से स्थिति और गंभीर होने की आशंका को देखते हुए वीर नारायण सिंह चौक और दुर्गा कैंप रोड चौक के पास बैरिकेडिंग कर बड़े वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित कर दिया हैं।

भारी वाहनों का दबाव कम करने से सड़क की मौजूदा स्थिति को और बिगड़ने से रोकने में मदद मिल सकती है।सड़क को खोदकर किया जाएगा भरावमौके पर निरीक्षण के दौरान धंसे हुए हिस्से की आवश्यक खुदाई कर मुरूम-मिट्टी से व्यवस्थित भराव करने तथा इसके बाद सड़क की मरम्मत करने का निर्णय लिया गया है। सड़क के ऊपरी हिस्से में आवश्यकतानुसार सीमेंटीकरण/डामरीकरण का कार्य बीएसपी प्रबंधन द्वारा कराया जाएगा।

समय रहते कदम उठाना जरूरीदल्ली माइंस रोड पर सड़क धंसने की स्थिति ने स्थानीय लोगों और वाहन चालकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। खासकर भारी वाहनों की आवाजाही के बीच सड़क की स्थिति और खराब होने पर हादसे के साथ-साथ मार्ग पूरी तरह बंद होने की आशंका भी बनी हुई है।

हालांकि प्रशासन, रेलवे, नगर पालिका और बीएसपी प्रबंधन के अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों के मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने और मरम्मत को लेकर निर्णय लेने से उम्मीद है कि समय रहते आवश्यक कार्रवाई कर सड़क को सुरक्षित बनाया जा सकेगा।

फिलहाल सबसे महत्वपूर्ण चुनौती सड़क पर बढ़ते दबाव को रोकते हुए क्षतिग्रस्त हिस्से की जल्द से जल्द मरम्मत करना है, ताकि किसी संभावित दुर्घटना को टाला जा सके।

✍️ Chhattisgarh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *