बड़ी खबर
बड़ी खबर: एक बीड़ी की जिद, और जेल की सलाखें बन गईं ठिकाना ! | बड़ी खबर CG: पूल क्लब की आड़ में ‘चिट्टे’ का खेल, 4 आरोपी गिरफ्तार | जहां उम्मीद टूटने लगी थी, वहां मानवता ने थामी डोर, प्रताड़ना से मुक्त हुई बालिका | आज बालोद में सजेगा जनजातीय गौरव का मंच, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा होंगे मुख्य अतिथि | बड़ी खबर Video: “रेस्क्यू या मौत का खेल? मौत के मुंह से बाल-बाल बचे डिप्टी रेंजर! |

जहां उम्मीद टूटने लगी थी, वहां मानवता ने थामी डोर, प्रताड़ना से मुक्त हुई बालिका

बालिका के व्यवहार में आए बदलाव को उसके शिक्षकों ने गंभीरता से लिया। शिक्षकों द्वारा विश्वास में लेकर बातचीत करने पर बालिका ने अपनी आपबीती साझा की। इसके बाद शिक्षिका, प्राचार्य और संकुल समन्वयक के माध्यम से मामला बाल कल्याण समिति की सदस्य श्रीमती यशोदा साहू तक पहुंचा। समिति ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

समिति की पहल पर संबंधित थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस तरह बालिका को लंबे समय से झेल रही प्रताड़ना से मुक्ति दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया।

बालिका के सुरक्षित भविष्य और शिक्षा को प्राथमिकता देते हुए जनपद पंचायत अध्यक्ष पुरूषोत्तम चंद्राकर एवं ग्राम सरपंच के सहयोग से उसके और उसके परिजनों के लिए आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई गई। बालिका को लोहे का पलंग, दो गद्दे, दो कंबल, दीपावली के लिए नए कपड़े तथा स्कूल यूनिफॉर्म दी गई। इसके साथ ही कक्षा दसवीं में निजी विद्यालय में अध्ययनरत बालिका की पूरे शैक्षणिक सत्र की फीस माफ कराई गई। उसकी पढ़ाई-लिखाई और अन्य आवश्यक खर्चों के लिए समाज के सहयोग से आगामी अप्रैल माह तक प्रतिमाह एक हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने की व्यवस्था भी की गई है।

✍️ Chhattisgarh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *