बड़ी खबर
नवरात्र विशेष: झलमला की गंगा मइया का धाम, जहां आस्था से जुड़ी है 130 साल पुरानी कथा | EXCLUSIVE: एसिड अटैक के बाद सियासत गरम, विधायक संगीता सिन्हा ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल | दर्द की इंतहा: एक ही घर से उठी दो अर्थियाँ, पिता-पुत्र को एक साथ दी गई अंतिम विदाई; बिलख पड़ा पूरा गाँव | बड़ी खबर CG: ‘जगुआर’ बस नहीं, ये थी ‘गांजा एक्सप्रेस’! ₹1.22 करोड़ की गांजा जप्त मालिक खुद बना ड्राइवर | बड़ी खबर बालोद: कॉलेज की लाइब्रेरी से पढ़ाई कर घर लौट रही पुलिस की बेटी पर तेजाब से हमला, स्थिति गंभीर, तांदुला के जंगलों में आरोपी की तलाश जारी |

Accident: नेशनल हाईवे-30 के मरकटोला घाट में दर्दनाक हादसा, 6 मौत, 7 घायल

रिपोर्टर

अजय अग्रवाल

दल्ली राजहरा | छत्तीसगढ़ 2Day

डीजे वाली पिकअप और ट्रक में जबरदस्त भिड़ंत

पिकअप सवार 13 लड़कों में से 6 की मौत, 7 घायल…

पुरूर थाना क्षेत्र की घटना, पुलिस जांच में जुटी..

बालोद/पुरूर। जिले से एक बड़ी और दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। नेशनल हाईवे-30 स्थित मरकटोला घाट में डीजे वाली पिकअप और ट्रक के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण बताया जा रहा है कि पिकअप सवार 13 लड़कों में से 6 लड़कों की मौत हो गई, जबकि 7 अन्य घायल हो गए हैं। घटना के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पिकअप और ट्रक की भिड़ंत से मचा हड़कंप….प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुरूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नेशनल हाईवे-30 के मरकटोला घाट में डीजे वाली पिकअप और ट्रक के बीच टक्कर हुई। हादसे में पिकअप सवार कुल 13 लड़के प्रभावित हुए, जिनमें से 6 की जान चली गई और 7 घायल बताए जा रहे हैं।

दुर्घटना की सूचना के बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, घटना की जानकारी मिलने पर पुरूर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

एडिशनल एसपी चंद्रकांत गवर्ना ने की पुष्टि.…हादसे में 6 लोगों की मौत और 7 लोगों के घायल होने की जानकारी की पुष्टि बालोद के एडिशनल एसपी चंद्रकांत गर्ना द्वारा की गई है।

पुलिस घटना के संबंध में जांच कर रही है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और टक्कर के पीछे क्या कारण रहा, इसकी जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

घटना के बाद जांच में जुटी पुलिस….मरकटोला घाट में हुए इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। फिलहाल पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है और घायलों के उपचार की जानकारी सामने आई है।

✍️ Chhattisgarh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *