BALOD गुरूर। 24 जून 2026। थाना गुरूर क्षेत्र के ग्राम हितेकशा स्थित नाले में बुधवार को एक अज्ञात महिला का शव बहते पानी में डूबे हुए हालत में मिला। महिला की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला विवाहित प्रतीत हो रही है।
पुलिस के अनुसार मृतका के दोनों हाथों में चूड़ियां और अंगूठियां, पैरों में चांदी की पायल तथा नाक में फुल्ली पहनी हुई है। महिला ने कत्था रंग का सूट पहन रखा है।
थाना गुरूर पुलिस ने आसपास के थाना एवं चौकी क्षेत्रों में दर्ज गुम इंसान की रिपोर्ट के आधार पर महिला की पहचान कराने की अपील की है। यदि किसी व्यक्ति के परिजन या परिचित महिला के लापता होने की सूचना है और उसका हुलिया उक्त महिला से मिलता है, तो थाना गुरूर से संपर्क करने की अपील की गई है।
Leave a Reply