बालोद। सिटी कोतवाली पुलिस ने ग्राम सिवनी स्थित अटल विहार कॉलोनी में दबिश दे गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से 1 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 69,300 रुपये बताई गई है।
किराए के मकान में चल रहा था कारोबार
सिटी कोतवाली थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी, कि अटल विहार कॉलोनी में एक किराए के मकान से गांजा बिक्री का काम किया जा रहा है। जिसके आधार पर कॉलोनी में दबिश दिया गया और एक मकान में आरोपी टेकचंद साहू, गितेश साहू ग्राम सिवनी निवासी के कब्जे से गांजा जप्त किया गया। आरोपी बाहर से गांजा लाकर उसे चिल्लर में बेचते थे।
अब पुलिस जब्त गांजे को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
Leave a Reply