बड़ी खबर
नवरात्र विशेष: झलमला की गंगा मइया का धाम, जहां आस्था से जुड़ी है 130 साल पुरानी कथा | EXCLUSIVE: एसिड अटैक के बाद सियासत गरम, विधायक संगीता सिन्हा ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल | दर्द की इंतहा: एक ही घर से उठी दो अर्थियाँ, पिता-पुत्र को एक साथ दी गई अंतिम विदाई; बिलख पड़ा पूरा गाँव | बड़ी खबर CG: ‘जगुआर’ बस नहीं, ये थी ‘गांजा एक्सप्रेस’! ₹1.22 करोड़ की गांजा जप्त मालिक खुद बना ड्राइवर | बड़ी खबर बालोद: कॉलेज की लाइब्रेरी से पढ़ाई कर घर लौट रही पुलिस की बेटी पर तेजाब से हमला, स्थिति गंभीर, तांदुला के जंगलों में आरोपी की तलाश जारी |

बिलासपुर मार्ग पर जर्जर ओवरब्रिज की राहगीरों ने खुद संभाली कमान, प्रशासन बेखबर

बिलासपुर मुख्य मार्ग पर सरखोर के पास बने नए रेलवे ओवरब्रिज की हालत अत्यंत खस्ता हो चुकी है। ओवरब्रिज के दोनों ओर जहाँ पक्की और समतल सड़क होनी चाहिए थी, वहाँ अब बड़े-बड़े गड्ढे उभर आए हैं। इन खतरनाक गड्ढों के कारण रोजाना राहगीर हादसों का शिकार हो रहे हैं और इस मार्ग से गुजरने वाले हजारों वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, इस गंभीर समस्या को लेकर कई बार स्थानीय प्रशासन और रेलवे विभाग को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन आज तक कोई सुध नहीं ली गई।


​प्रशासनिक अनदेखी और लगातार बढ़ रहे हादसों को देखते हुए आखिरकार समाजसेवी व विश्व हिंदू परिषद अध्यक्ष हर्ष छाबरिया और उनकी टीम ने जनहित में पहल की। उन्होंने अपने निजी खर्च से इन जानलेवा गड्ढों को भरवाने का कार्य शुरू किया, ताकि आवागमन करने वाले लोगों को हादसों से राहत मिल सके।

इस सराहनीय प्रयास के बाद स्थानीय लोगों में जिम्मेदार अधिकारियों के प्रति भारी आक्रोश देखा जा रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि जब एक समाजसेवी अपने स्तर पर यह जनहित कार्य करा सकता है, तो करोड़ों का बजट रखने वाले जिम्मेदार विभागों को यह विकराल समस्या क्यों नजर नहीं आ रही है। लोगों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि लीपापोती के बजाय जल्द से जल्द इस ओवरब्रिज की पक्की और स्थायी मरम्मत कराई जाए।

✍️ Chhattisgarh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *