बड़ी खबर
बड़ी खबर: एक बीड़ी की जिद, और जेल की सलाखें बन गईं ठिकाना ! | बड़ी खबर CG: पूल क्लब की आड़ में ‘चिट्टे’ का खेल, 4 आरोपी गिरफ्तार | जहां उम्मीद टूटने लगी थी, वहां मानवता ने थामी डोर, प्रताड़ना से मुक्त हुई बालिका | आज बालोद में सजेगा जनजातीय गौरव का मंच, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा होंगे मुख्य अतिथि | बड़ी खबर Video: “रेस्क्यू या मौत का खेल? मौत के मुंह से बाल-बाल बचे डिप्टी रेंजर! |

स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने विधायक संगीता सिन्हा ने मंत्री को लिखा पत्र

रिपोर्टर

खोमेश्वर गुरुपंच

गुरुर | छत्तीसगढ़ 2Day
  1. आईसीयू की स्थापनाः जिला चिकित्सालय बालोद में आईसीयू (गहन चिकित्सा इकाई) की स्थापना एवं इसे शीघ्र प्रारंभ किया जाए.
  2. विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्तिः मेडिसिन, सर्जरी, स्त्री एवं प्रसूति रोग, अस्थि रोग, शिशु रोग, एनेस्थीसिया, हृदय रोग सहित आवश्यक विशेषज्ञ चिकित्सकों के रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति की जाए।
  3. जीवनरक्षक उपकरणः गंभीर मरीजों के उपचार हेतु वेंटिलेटर, मॉनिटर, ऑक्सीजन सपोर्ट सिस्टम, डिफिब्रिलेटर एवं अन्य आधुनिक जीवनरक्षक उपकरण उपलब्ध कराए जाएं।
  4. आपातकालीन सेवाओं का सुदृढ़ीकरणः आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं, ऑपरेशन थिएटर, पैथोलॉजी एवं अन्य आवश्यक जांच सुविधाओं को सुदृढ़ किया जाए।
  5. उच्च स्तरीय स्वास्थ्य केंद्र के रूप में विकासः गंभीर मरीजों को अन्यत्र रेफर करने की विवशता कम करने हेतु जिला चिकित्सालय को आवश्यक बजट और संसाधन उपलब्ध कराकर उच्च स्तरीय स्वास्थ्य केंद्र के रूप में विकसित किया जाए.

विधायक संगीता सिन्हा ने स्वास्थ्य मंत्री से विशेष आग्रह किया है कि जिला चिकित्सालय बालोद की वर्तमान स्थिति का संज्ञान लेते हुए उपरोक्त सभी मांगों को शीघ्र ही पूर्ण करने का कष्ट करें, ताकि बालोद जिले के नागरिकों को अपने ही जिला मुख्यालय में बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सके।

✍️ Chhattisgarh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *