बड़ी खबर
नवरात्र विशेष: झलमला की गंगा मइया का धाम, जहां आस्था से जुड़ी है 130 साल पुरानी कथा | EXCLUSIVE: एसिड अटैक के बाद सियासत गरम, विधायक संगीता सिन्हा ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल | दर्द की इंतहा: एक ही घर से उठी दो अर्थियाँ, पिता-पुत्र को एक साथ दी गई अंतिम विदाई; बिलख पड़ा पूरा गाँव | बड़ी खबर CG: ‘जगुआर’ बस नहीं, ये थी ‘गांजा एक्सप्रेस’! ₹1.22 करोड़ की गांजा जप्त मालिक खुद बना ड्राइवर | बड़ी खबर बालोद: कॉलेज की लाइब्रेरी से पढ़ाई कर घर लौट रही पुलिस की बेटी पर तेजाब से हमला, स्थिति गंभीर, तांदुला के जंगलों में आरोपी की तलाश जारी |

DJ वालों की मस्ती पर पुलिस का ब्रेक, 9 वाहन जब्त कर मचाया हड़कंप!

रिपोर्टर

किशोर साहू

बालोद | छत्तीसगढ़ 2Day

बालोद। मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात भगवान गणेश की झांकी एवं विसर्जन कार्यक्रम के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाना डीजे संचालकों को भारी पड़ गया। देर रात तक शहर के विभिन्न इलाकों में तेज आवाज में डीजे बजने की शिकायतों और नियमों के उल्लंघन के बाद बालोद कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 डीजे वाहनों को जप्त कर लिया।

बताया जा रहा है कि गणेश विसर्जन कार्यक्रम के दौरान निर्धारित समय के बाद भी कई स्थानों पर डीजे की तेज आवाज जारी रही। इसके बाद पुलिस ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए 9 डीजे वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया।

पुलिस की इस कार्रवाई से डीजे संचालकों में हड़कंप मच गया है। अब जप्त किए गए डीजे वाहनों और उनके संचालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

✍️ Chhattisgarh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *