छत्तीसगढ़ के केन्द्रीय जेल दुर्ग में गणेश उत्सव बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है ।जेल के अंदर रहने वाले बंदियों ने पर्यावरण के अनुकूल मिट्टी से भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का स्थापना की। जिसमें सजावट और उत्सव की संपूर्ण तैयारियों में भी कैदियों की सक्रिय भागीदारी रही।
प्रतिमा स्थापना के बाद विधिवत पूजा-अर्चना, आरती और भजन-कीर्तन का आयोजन प्रतिदिन किया जा रहा है।
केंद्रीय जेल अधीक्षक दुर्ग के मनीष संभाकर ने बताया कि बंदियों में आत्मविश्वास जगाते हैं और उन्हें सकारात्मक सोच तथा आध्यात्मिक जागरूकता प्रदान करते हैं। ऐसे अवसर जीवन में नई दिशा देने और सामाजिक समरसता की भावना मजबूत करने में सहायक होते हैं।
गणेश उत्सव के दौरान बंदियों ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। मिट्टी की प्रतिमा का विसर्जन जेल परिसर में बने कुंड में ही किया जाएगा, ताकि पर्यावरण को किसी भी प्रकार की हानि न पहुंचे।
Leave a Reply