खोमेश्वर गुरुपंच
गुरुर। ग्राम पंचायत जेवरतला के आश्रित ग्राम मुड़पार में बाढ़ की स्थिति के बीच जनपद सदस्य डॉ. हरिकृष्ण गंजीर ने नाला पार कर बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और उनका हाल-चाल जाना।
बताया गया कि लगातार बारिश के चलते मुड़पार में चार-पांच परिवारों के घरों में पानी भर गया था। स्थिति को देखते हुए रात में ही पंच और कोटवार के माध्यम से प्रभावित परिवारों के लिए आंगनबाड़ी केंद्र में रहने की व्यवस्था की गई।
बाढ़ प्रभावित परिवारों की जरूरतों को देखते हुए जनपद सदस्य एवं सरपंच के माध्यम से भोजन की व्यवस्था कराई गई। साथ ही पीड़ित परिवारों के लिए सब्जी की भी व्यवस्था की गई।
नाला पार कर पहुंचे जनपद सदस्य
बाढ़ प्रभावितों तक पहुंचने के लिए डॉ. हरिकृष्ण गंजीर ने नाला पार कर ग्रामीणों से मुलाकात की। उन्होंने प्रभावित परिवारों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
बारिश और बाढ़ के बीच प्रभावित परिवारों तक पहुंचकर उनकी मदद की यह पहल ग्रामीणों के लिए राहत का सहारा बनी।
Leave a Reply